डॉक्टरों के रेस्ट रूम में ढाई घंटे बंद रहे युवक-युवती
पीएमसीएचमें बुधवार को एक युवक और एक युवती करीब ढाई घंटे कैद रहे। दोनों पुरानी इमरजेंसी के पास डॉक्टरों के रेस्ट रूम में घुस गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उनके साथ पांच साल की एक बच्ची भी थी। सुरक्षाकर्मियों को पता चला, तो उन्होंने रेस्ट रूम को बाहर से बंद कर दिया। देखते-ही-देखते भीड़ लग गई। बात अस्पताल के डॉक्टरों तक पहुंची। फिर सरायढेला थाने को सूचना दी गई। दोनों ने युवक-युवती से पूछताछ कर उन्हें छोड़ दिया। युवक आईएसएम के पास रहता है और युवती सुगियाडीह की रहने वाली है।
युवक-युवतीने यह बताया
पूछताछमें युवक-युवती ने बताया कि उन दोनों की जल्द शादी होनेवाली है। युवती एक बच्ची को लेकर डॉक्टर से दिखाने आई थी। युवक ने बताया कि वह युवती से मिलने आया था। अस्पताल परिसर में लगी कुर्सियों पर बैठकर ओपीडी खुलने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान रेस्ट रूम में यूं ही चले गए थे। अंदर से दरवाजा बिल्कुल भी बंद नहीं किया था। सुरक्षाकर्मियों ने ही बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था।
^किसी आशंका के मद्देनजर सुरक्षाकर्मियों ने युवक-युवती को कमरे में बंद कर दिया था। पूछताछ करने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। किसी तरह के आपत्तिजनक व्यवहार की पुष्टि किसी ने नहीं की है।’’ डॉविकास राणा, प्रवक्ता,पीएमसीएच, धनबाद