डॉ अरुण ने संभाला प्राचार्य का कामकाज
धनबाद | पीएमसीएचके नए प्राचार्य डॉ अरुण कुमार ने बुधवार को पदभार संभाल लिया। निवर्तमान प्राचार्य डॉ पीके सेंगर ने डॉ अरुण कुमार को कार्यभार सौंपा। नए प्राचार्य ने कहा पीएमसीएच की कमियां दूर करना प्राथमिकता होगी। कहा एमसीआई के मानक पर खरा उतरना है ताकि मेडिकल की सीटों पर खतरा हो। उन्होंने संस्थान को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करने की बात कही। मौके पर पीएमसीएच के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद थे। उन्होंने सभी से परिचय प्राप्त किया।