ढुल्लू की अपील एडमिट, 16 को सुनवाई
धनबाद | बाघमाराके विधायक ढुल्लू महतो की क्रिमिनल अपील बुधवार को एडमिट कर ली गई। प्रधान जिला जज अंबुज नाथ की अदालत में क्रिमिनल अपील नंबर 19/16 दाखिल की गई। सुनवाई के लिए 16 फरवरी की तारीख तय की गई। आरोपी को छुड़ाने का प्रयास करने के मामले में न्यायिक दंडाधिकारी मोहम्मद उमर की अदालत ने जनवरी 2016 में ढुल्लू महतो को एक वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई थी। उत्पाद निरीक्षक रामलीला रवानी ने ढुल्लू के खिलाफ केस दर्ज कराया था।