धनबाद | झरियामें हुई मारपीट के मामले में रामधीर सिंह के समर्थकों गुड्डू सिंह, रामेश्वर सिंह और डब्बू सिंह को बुधवार को बरी किया गया। इस मामले में आरोपी रामधीर को अदालत ने फरार घोषित किया। कौशल्या देवी ने 21 जून 2010 को झरिया थाने में रामधीर आदि के खिलाफ केस दर्ज कराया था।