यस किराना से घर बैठे मंगाए सामान
धनबाद | घरकी रसोई के लिए सामान चाहिए तो किराने की दुकान जाने की जरूरत नहीं। बस एक फोन करके जरूरत की सभी चीजें घर बैठे मंगा सकते हैं। धनबाद में यह सेवा देगा यस किराना स्टोर। यहां फोन पर जरूरत की चीजें ऑर्डर करने पर सभी सामान होम डिलीवरी की जाएगी। स्टोर संचालकों ने इसमें ग्राहकों को भारी बचत होने का दावा भी किया है। धनबाद में इस सुविधा का लाभ 12 फरवरी 2016 से शहरवासी उठा सकते हैं।