पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कंप्यूटर की मिल रही हर जानकारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिकभास्कर का वरिष्ठ नागरिकों और गृहणियों के लिए चलाए जा रहे नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण के 12वें बैच का प्रशिक्षण जारी है। मटकुरिया स्थित भास्कर कार्यालय में चलाया जा रहा 12 दिवसीय प्रशिक्षण पूरी तरह से नि:शुल्क है। प्रशिक्षण के पहले चरण में प्रतिभागियों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी देने के साथ-साथ माउस, की-बोर्ड, सीपीयू, मॉनीटर से परिचय कराया गया है। प्रशिक्षण के अगले चरण में प्रतिभागियों को फाइल, फोल्डर,पेंट-ब्रश सहित माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सेल, इंटरनेट, मेल तथा फेसबुक के बारे में बताया जाएगा।

जारी है रजिस्ट्रेशन | नि:शुल्कप्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक व्यक्ति पासपोर्ट साइज का फोटो तथा पहचान पत्र के फोटो कॉपी के साथ भास्कर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। प्रशिक्षण 15-15 प्रतिभागियों के दो अलग- अलग बैच बनाकर दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...