पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसएसए में नियुक्ति में गड़बड़ी की पुष्टि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वशिक्षाअभियान के तहत वर्ष 2014 में 27 पदों पर हुई नियुक्ति में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई। जिला निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की गुरुवार को हुई बैठक में एडीएम पीएन मिश्रा ने नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी होने री बात कही। वहीं बैठक में उपस्थित एक सदस्य ने सर्वशिक्षा अभियान की नियुक्ति में रोस्टर में भी गड़बड़ी होने की बात कही।

उन्होंने बताया कि इस नियुक्ति प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद रोस्टर बदल कर इंटरव्यू ली गई। इससे वैसे आरक्षण कोटी के उम्मीदवारों की नियुक्ति कर ली गई जो सामान्य कोटी के लिए आवेदन किया गया था। वहीं नए रोस्टर के अनुसार सामान्य कोटी के उम्मीदवार बाहर हो गए। मामले की जांच में सामने आया कि सर्वशिक्षा अभियान की ओर से लिखित परीक्षा के बाद रोस्टर बदलने के लिए उपायुक्त से अनुमति नहीं ली गई थी। उपायुक्त कृपानंद झा ने इस पूरे मामले की दुबारा जांच का निर्देश दिया है। जांच की जिम्मेवारी एडीएम विधि व्यवस्था को दी गई है।

बीएसएस कॉलेज में 14 नियुक्त गलत, वेतन भुगतान पर विवि लेना निर्णय

जिलानिगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में बीएसएस महिला कॉलेज मामले पर उपायुक्त ने स्पष्ट कर दिया कि जिला प्रशासन की ओर से हुई जांच में नियुक्ति में गड़बड़ी पाई गई है। इस मामले का रिपोर्ट विनोबा भावे विश्वविद्यालय को भेज दी गई है। अब आगे की कार्रवाई विवि प्रशासन को ही लेना है।

खबरें और भी हैं...