कब्जा हटाने के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
धनबाद | गांधीसेवा सदन में गुरुवार को फुटपाथ दुकानदार रोजी रोटी उपार्जन संघ की आपात बैठक हुई। बैठक में पथ विक्रेताओं को उजाड़ने पर रोष प्रकट करते हुए 16 फरवरी को नगर निगम के समक्ष विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर छह प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें पथ विक्रेताओं को उजाड़ने पर रोक लगाने, विरोध मार्च करने, दुकान को बंद रखने, नारायण चक्रवर्ती को पांच लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की गई। इस मौके पर नारायण चक्रवर्ती के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा श्यामल मजुमदार, महेंद्र पंडित, पप्पू सिंह, उमाकांत दुबे, गणेश दीवान, संतोष विकराल, तनवीर आलम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।