विधायक जगरनाथ का सरेंडर, जमानत
धनबाद | ट्रेनमें अवैध तरीके से मूंगफली बेचने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोपी डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने गुरुवार को रेलवे कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उन्होंने साथ ही जमानत की अर्जी भी दी। अदालत ने उनकी जमानत मंजूर कर ली। रेलवे ने विधायक जगरनाथ के खिलाफ 30 अक्टूबर 2015 को केस दर्ज किया था। आरोप है कि विधायक ने 27 अक्टूबर को चंद्रपुरा स्टेशन में जबरन घुस गए और बरवाडीह-गोमो सवारी गाड़ी में अवैध तरीके से मूंगफलियां बेची थीं। इस मामले में आरोपियों गैरी शंकर महतो, अनुग्रह नारायण सिंह, यदु महतो को पहले ही जमानत दे दी गई थी।