पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेल बजट में बढ़ेगा यात्री किराया और माल भाड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे में हड़ताल सफल बनाने के लिए वोटिंग

रेलबजट 25 फरवरी को पेश होने वाला है। इसमें यात्रा किराया और माल भाड़ा में बढ़ोतरी होने की आशंका है। रेलवे के अनुसार, मंत्रालय ने बोर्ड के आला अधिकारियों के साथ बैठक में तय किया कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने से बढ़नेवाले बोझ के मद्देनजर किराया बढ़ाना जरूरी है। पहले से ही रेलवे के घाटे में होने को देखते हुए किराए में पांच से दस फीसदी बढ़ोतरी की जा सकती है। इससे रेलवे की आमदनी बढ़ेगी और कई बड़ी परियोजनाएं पूरी होंगी और यात्री सुविधाएं भी बढ़ाई जा सकेंगी।

मंडलको नहीं मिलेगी नई ट्रेन

रेलवेके अनुसार, हावड़ा-धनबाद-मुगलसराय-दिल्ली रूट पर ट्रेनों और मालगाड़ियों का बोझ बढ़ने के कारण इस बार भी धनबाद रेल मंडल को कोई नई ट्रेन नहीं मिलेगी। हालांकि मंडल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति और आम लोगों ने देश के विभिन्न महानगरों के लिए धनबाद से नई ट्रेनों की मांग की थी। इसके अलावा मौर्य एक्सप्रेस में कोच बढ़ाने, रांची-यशवंतपुर और गया-दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस का धनबाद तक विस्तार करने की मांग भी की गई थी।

वरीय अनुभाग अभियंता ऑफिस में ईसीआरकेयू की वोटिंग।

खबरें और भी हैं...