बिना आईडी के कमरे दिए तो होटलों पर होगी कार्रवाई
एसएसपी ने आईडी प्रूफ को लेकर सभी थानों को जारी किया निर्देश
क्राइमरिपोर्टर|धनबाद
अबहोटल में ठहरने पर कमरे में ठहराने वाले सभी लोगों को आईडी प्रूफ देना होगा। वर्ना आपको कमरा नहीं मिलेगा। नए एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा की सख्ती के बाद अब होटलों में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। धनबाद में पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिला के एसएसपी ने होटलों पर सख्ती करना शुरू कर दिया है। सख्ती का मकसद अपराध को नियंत्रित करना है।
इसको लेकर सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्र के होटलों की निगरानी करने का निर्देश दिया। पहले बगैर आईडी प्रूफ के भी कमरे उपलब्ध करा दिए जाते थे। एसएसपी के नए आदेश से होटल संचालक ऐसा नहीं कर पाएंगे। जांच की बाद होटलों की गलती मिली तो उनके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
^अपराध को नियंत्रण करने के लिए यह कदम उठाया गया है। समय-समय पर पुलिस होटलों औचक जांच करेगी। बगैर आईडी प्रूफ के किसी को होटल में ठहराने पर संचालक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।\\\'\\\' सुरेंद्रकुमार झा, एसएसपी
एसएसपी ने होटलों की जांच के लिए औचक जांच करने का आदेश थानों को दिया है। इसके लिए कोई तिथि तय नहीं होगी। यह जांच सप्ताह में एक बार अथवा कभी भी हो सकती है। औचक जांच के दौरान पुलिस कमरे में ठहरे व्यक्तियों के बारे में जानकारी लेगी। संदेह होने पर कमरे में ठहरे लोगों की भी जांच कर सकती है। आईडी प्रूफ की जांच पुलिस कर सकती है।