- Hindi News
- देश दुनिया में देखी जाएगी 150 बूथों की वोटिंग
देश-दुनिया में देखी जाएगी 150 बूथों की वोटिंग
धनबाद जिले के छह विधान सभा की चुनिंदा बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग किया जाएगा। इसको घर पर बैठे लोग इंटरनेट के जरिए देख सकेंगे। वेबकास्टिंग के लिए बूथों पर सीसीटीवी कैमरा और डिवाइस लगा दिया गया है। सभी मतदान कर्मी को इसके लिए प्रशिक्षण दे दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जिले के 150 मतदान केंद्र पर इंटरनेट के जरिए लाइव वेबकास्टिंग देखने की व्यवस्था की गई है। इसमें सिंदरी विधान सभा क्षेत्र में 13 मतदान केंद्रों पर, निरसा क्षेत्र के 13 मतदान केंद्र पर, धनबाद के 68 मतदान केंद्र पर, झरिया विधान सभा के 28 मतदान केंद्र पर, टुंडी विधान सभा क्षेत्र के 15 मतदान केंद्र पर और बाघमारा विधान सभा क्षेत्र के 13 मतदान केंद्रों पर लाइव वेब कास्टिंग किया जाएगा।
धनबाद विधानसभा क्षेत्र के 425 मतदान केंद्रों पर पहली बार मतदाता को वीवी पैट के जरिए मतदान करने का मौका मिलेगा। मतदाता ईवीएम के बटन दबाने के बाद वीवी पैट मशीन को 7 सेकेंड तक देखे, उसी के दौरान मतदाता को वीवी पैट में एक स्लिप निकलते दिखेगा, जिसपर वह देख सकेंगे कि वह किस प्रत्याशी को वोट किए, उनका चुनाव चिह्न क्या है और उसका सीरियल नंबर क्या है। जिससे वह आश्वस्त हो सकेंगे कि वह जिसे वोट किया है वह सही है।
धनबाद विस क्षेत्र के 425 मतदान केंद्रों पर वीवी पैट के जरिए होगा मतदान