- Hindi News
- चुनाव को ले 16 एंबुलेंस को जिले में किया गया तैनात
चुनाव को ले 16 एंबुलेंस को जिले में किया गया तैनात
मतदान के मद्देनजर रविवार को धनबाद विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में 16 एंबुलेंस जिले में तैनात किया गया है। इनमें 8 एंबुलेंस को जिले के 8 सीएचसी में, जबकि 6 एंबुलेंस को नक्सल प्रभावित इलाकों में लगाया जाएगा। जबकि एक एंबुलेंस को जिला कंट्रोल रूम में तैनात किया गया है। वहीं एक एंबुलेंस सिविल सर्जन कार्यालय में जाएगा। किसीतरह की समस्या होने पर कंट्रोल रूम से 0326-2312424 और 2312666 पर संपर्क कर सकते हैं।
निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन विभाग को निर्देश दिया है कि वह ठंड को देखते हुए हर मतदान केंद्र में अलाव की व्यवस्था करे, ताकि ठंड की वजह से कोई मतदाता प्रभावित हो। जिला निर्वाचन विभाग ने मतदान के दिन बूथों पर अलाव रखने की व्यवस्था की है।
हर बूथ पर रहेगी अलाव की व्यवस्था
सेक्टर अधिकारी के साथ होगी मेडिकल टीम | निर्वाचनविभाग के मुताबिक एक सेक्टर अधिकारी के साथ एक पारा मेडिकल की पूरी टीम होगी। इसके साथ प्राथमिक उपचार की सभी जरूरी दवाएं भी मौजूद रहेंगी। निर्वाचन विभाग ने सभी सेक्टर अधिकारी को निर्देश दिया है कि वह हर आधे घंटे पर अपने क्षेत्र में पड़ने वाले बूथों का निरीक्षण पर मतदान में आए मतदाता की सुरक्षा का निरीक्षण करते रहेंगे।