पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के 2157 मतदान केंद्रों में से 239 मॉडल

जिले के 2157 मतदान केंद्रों में से 239 मॉडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के 2157 मतदान केंद्रों में से 239 को मॉडल बूथ बनाया गया है। इनमें से 57 धनबाद विधानसभा क्षेत्र में हैं। साथ ही झरिया विस क्षेत्र में 40, निरसा में 60, सिंदरी में 40, टुंडी में 24 और बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में 18 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर मतदान करने वालों को खास होने का अहसास होगा। उन्हें वहां लंबी कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। बूथ पर पहुंचते ही मतदाताओं को एक स्लिप दे दी जाएगी। उनके बैठने के लिए सोफा और कुर्सी की व्यवस्था की गई है। पीने के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था भी रहेगी। मॉडल बूथों का निर्माण जिला प्रशासन, सरकारी उपक्रमों, चैंबर ऑफ कॉमर्स, पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की ओर से कराया गया है।

मतदान में कोई दिक्कत होने पर करें रिटर्निंग ऑफिसर से बात

विस क्षेत्र रिटर्निंग ऑफिसर माेबाइल नंबर

सिंदरीमनोज कुमार 9471191603

निरसा अनिल सिंह 9431376958

धनबाद अभिषेक श्रीवास्तव 9431126240

झरिया बीपीएल दास 9470952477

टुंडी एनवी प्रभाकर 9570213968

बाघमारा कृष्ण किशोर 9431154593

झारखंड अपने शिशुकाल को पार कर किशोरावस्था में प्रवेश कर चुका है। पिछले ही दिनों झारखंड राज्य ने अपने जन्म का 14वां वर्षगांठ मनाया है किंतु इन 14 सालों में राज्य का समुचित और समग्र विकास नहीं हो पाया है। जिन उद्देश्यों के साथ अलग राज्य का गठन किया गया था उन उद्देश्यों को पूरा नहीं किया जा सका है। इसका एक बड़ा कारण यहां खंडित जनादेश के कारण बनने वाली अस्थिर सरकारें है। इस खंडित जनादेश का कारण “मैं” है जो हमें धर्म, जाति, संप्रदाय, क्षेत्र विशेष के रूप में एक दूसरे से अलग करता है, आपस में फूट डालता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर दैनिक भास्कर ने “मैं से नहीं हम से बनेगा झारखंड” का अपील किया है। “मैं” से अहंकार का बोध होता है जबकि “हम” से विश्वास जगता है। “मैं गलतियां बताता है जबकि हम” बदलाव लाता है। इस बार बदलाव आएगा एक स्थिर सरकार के रूप में क्योंकि इस बार मैं नहीं हम से बनेगा झारखंड तो आइए हम सब मिलकर धर्म, जाति, संप्रदाय, क्षेत्र विशेष के सारे बंधनों को तोड़कर इस बार “मैं” को हम बनाएं और एक स्थिर सरकार लाएं।

आइए ‘मैं को ‘हम’ बनाएं एक स्थिर सरकार लाएं

मॉडल बूथ पर मतदान करने के लिए मतदाता रेड कारपेट से होकर जाएंगे। वहां उनका स्वागत गुलाब फूल देकर किया जाएगा। धनब