पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आओ करें स्मार्ट वोटिंग

आओ करें स्मार्ट वोटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब आप ही जज और आप ही भाग्यविधाता। सबकी सुन ली आपने, अब ईवीएम की आवाज सुनने की बारी है आपकी। स्मार्ट सिटी के लिए रविवार को कीजिए स्मार्ट पहल। घरों से निकल कर पोलिंग बूथ पर जाइए और स्मार्ट वोटिंग कीजिए। आपका वोट पांच वर्षों तक विकास की दशा और दिशा तय करेगा। रविवार की छुट्टी को वोटिंग डे बनाएं। बूथ चाहे कितना ही दूर हो, मौसम चाहे कितना ही खराब हो और बूथों पर लाइन चाहे जितनी लंबी हो, तमाम विपरीत परिस्थितियों में देश का नागरिक होने का धर्म निभाएं। अपने मताधिकार का इस्तेमाल हर हाल में करें। मौका है, स्मार्ट वोटिंग कर स्मार्ट नागरिक कहलाने का। इस मौके को अपने हाथों से जाने दें। वोट प्रतिशत का नया रिकाॅर्ड बनाएं।

यहां बरतें सावधानी

4.

2.

3.

1.

किसी तरह की अफवाहों से बचें

शांतिपूर्णमतदान में सहयोग करें। वोट डालने के लिए लाइन में लगें। अपनी बारी आने की प्रतीक्षा करें। किसी भी स्थिति में अफवाह फैलाएं और ही उनसे प्रभावित हों। मतदान कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों को सहयोग करें।

आप अपने दिल की ही सुनें

नेताओंके वादे और दावे आप एक माह तक अपने कानों से सुन चुके हैं। अब दिल की आवाज सुनने की बारी है। दिल और दिमाग की कसौटी पर हर उम्मीदवार को तौलें। जो बेहतर उम्मीदवार लगे, उसे ही वोट दें। लोभ और भय से ऊपर उठें।

वोट बहिष्कार नहीं, नोटा दबाएं

किसीभी हाल में वोट का बहिष्कार करें। वोट देना आपका अधिकार है। इस अधिकार को बहिष्कार कर व्यर्थ करें। उम्मीदवार पसंद हों, तब भी वोट डालने जाएं और नोटा का बटन दबाएं।

कदम बढ़ाएं बूथ की ओर

सुबह7 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। स्मार्ट वोटर बनने के लिए सुबह जल्दी उठें। नित्यक्रिया से निबट कर अपने कदमों को बूथ की ओर बढ़ाएं। लंबी लाइन से घबराएं। लाइन में लगें और अपनी बारी आने का इंतजार करें।

ऐसे बनें स्मार्ट वोटर

स्मार्ट सिटी के लिए करें स्मार्ट पहल, वोट डाल कर तय करें भविष्य