पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बूथ मैनेजमेंट में जुटे रहे उम्मीदवार और उनके रणनीतिकार

बूथ मैनेजमेंट में जुटे रहे उम्मीदवार और उनके रणनीतिकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद. चुनावप्रचार समाप्त होने के बाद भी चुनावी समर में उतरे उम्मीदवारों की बेचैनी कम नहीं हुई है। मतदान के एक दिन पूर्व शनिवार को भी प्रत्याशियों का घर-घर जाने का सिलसिला जारी रहा। सभी उम्मीदवारों का अधिकांश समय मिलने-जुलने के साथ बूथ मैनेजमेंट में ही गुजर गया। बूथों की समीक्षा करने में उम्मीदवार के साथ उनके रणनीतिकार भी शामिल थे। वोटर पर्ची का वितरण हुआ है या नहीं। इसकी जानकारी ली गई।

धनबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा, कांग्रेस के मन्नान मल्लिक, झाविमो के रमेश राही और झामुमो के भूपेंद्र कुमार समेत मैदान में उतरे निर्दलीय भी पूरे दिन व्यस्त रहे। मिलने-जुलने और बूथों पर समीकरण बैठाने का यह क्रम धनबाद की तरह झरिया, सिंदरी, बाघमारा, निरसा और टुंडी विधानसभा क्षेत्रों में भी जारी रहा। सभी उम्मीदवारों ने अपने कार्यकर्ताओं को बूथ पर अधिक फोकस करने का निर्देश दिया है। धनबाद की तरह झरिया के कांग्रेस उम्मीदवार नीरज सिंह, भाजपा के संजीव सिंह, झाविमो के योगेंद्र यादव, मासस के रूस्तम अंसारी का दिन भी आज मिलने-जुलने और बूथ समीकरण बैठाने में गुजरा।

निरसा और बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों की दिनचर्या आज यहीं रही। गणेश मिश्रा, अशोक मंडल, अरुप चटर्जी, दुर्गा और अपर्णा का दिन अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा करने और बूथों की समीक्षा करने में गुजरा। बाघमारा क्षेत्र के प्रत्याशी की सक्रियता भी जारी रही। भाजपा के ढुल्लू महतो, जदयू के जलेश्वर महतो भी बूथ की तैयारी में जुटे रहे। सिंदरी और टुंडी क्षेत्र में भी दिनभर डोर- टू डोर कैंपेनिंग जारी रहा। भाजपा के फूलचंद मंडल, आनंद महतो जदयू के सुशील सिंह, कांग्रेस के जयराम सिंह यादव का आज फोकस भी बूथों पर रहा। टुंडी में इसी काम में मथुरा महतो, राजकिशोर महतो, डॉ सबा अहमद और भास्कर ओझा व्यस्त रहे।