पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल खुलेगा स्कूल पर नहीं चलेंगे वैन

कल खुलेगा स्कूल पर नहीं चलेंगे वैन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> स्कूल वैन एसोसिएशन ने की सोमवार को वैन सुविधा उपलब्ध नहीं करवाने की घोषणा

भास्करन्यूज. धनबाद

मतदान के दूसरे दिन सोमवार को जिले के लगभग सभी स्कूल प्रबंधन की ओर से कक्षाएं संचालित किए जाने की घोषणा की गई है। सभी स्कूल प्रबंधन को उम्मीद है कि मतदान कार्य में लगे वाहन उन्हें रविवार की देर रात तक मिल जाएगा। ऐसे में सोमवार को स्कूल संचालित किया जा सकेगा। वहीं दूसरी ओर स्कूल वैन एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि सोमवार को स्कूल वैन की सुविधा नहीं मिलेगी। ऐसे में यदि अभिभावक चाहे तो सोमवार को वे खुद से अपने बच्चों को स्कूल छोड़ दें। विजय कुमार ने बताया कि स्कूल वैन समेत स्कूलों में चलने वाले वाहन चुनाव कार्य में लगा है।



ऐसे में सभी वाहनों का रविवार रात तक छूट पाना मुश्किल है। एसोसिएशन ने सोमवार को वैन की सुविधा नहीं देने की घोषणा की है।