पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरटांड़ डीएस कॉलोनी में मारपीट

बरटांड़ डीएस कॉलोनी में मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद . बरटांड़डीएस कॉलोनी में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि बरटांड़ में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर से मारपीट हो गई। एक पक्ष से मालती देवी दूसरे पक्ष से अनिता देवी बेटी सोनम कुमारी जख्मी हुई। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत की। वहीं डीएस कॉलोनी में मनीष गुप्ता को कार चालक ने धक्का मार दिया। कार चालक को पास के ही कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। जब मनीष बाइक से हीरापुर जा रहा था, तो कार चालक ने साथियों के साथ रास्ते में मनीष की पिटाई कर दी। मनीष का सिर फोड़ दिया।



मनीष ने धनबाद थाने में कार चालक अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।