- Hindi News
- मैथेडिस्ट चर्च में क्रिसमस मिलन समारोह आयोजित
मैथेडिस्ट चर्च में क्रिसमस मिलन समारोह आयोजित
संत मेरी चर्च में बच्चों के बीच टॉफी बांटते सांता क्लॉज।
भास्कर न्यूज. धनबाद
यीशु मसीह के आगमन की खुशी में शनिवार को मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें धनबाद के अलावे बोकारो, चंद्रपुरा और सिंदरी के मसीही लोगों ने हिस्सा लिया और एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। मिलन समारोह का आयोजन प्रभु यीशु मसीह के आगमन की खुशी में आयोजित किया गया था। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शांता क्लॉज ने बच्चों के बीच चाकलेट का वितरण किया। आरसी यादव, तपन देवड़ी एवं रेव्ह मुर्मू ने प्रभु के संदेश और उपदेश सुनाएं। आयोजन को सफल बनाने में जोनाथन दास, मनोज हेंब्रम, अजित तिग्गा और आरके रॉविसन का सक्रिय योगदान रहा।