पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता पर चौतरफा पर रही मार

जनता पर चौतरफा पर रही मार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
3. यातायात : बिजलीपानी की मार झेल रही जनता के सामने यातायात की समस्या भी खड़ी हो गई है। चुनाव के कारण कई वाहन जब्त कर लिए गए हैं। बचे वाहनों के मालिकों ने सड़क से वाहन हटा दिया है। सड़क पर वाहन नहीं के बराबर चल रहे हैं। दिनभर लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों से मनचाहा किराया वसूला जा रहा है।

2. पानी : बिजलीसंकट ने पानी की धार को रोक दिया है। डेढ़ माह से शहर वन टाइम जलापूर्ति पर है। सुबह पानी मिल रहा है तो शाम में नहीं और शाम में मिल रहा तो सुबह नहीं। लोगों को हर दिन 15 एमएलएडी पानी कम मिल रहा है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने बताया कि भेलाटांड़ स्थित प्लांट में बिजली होने से पानी सप्लाई बाधित हुई है।





1. बिजली : बिजलीसंकट को चुनाव आयोग भी कम नहीं कर सका। चुनाव आयोग के आदेश के बाद भी जनता को चुनाव तक निर्बाध बिजली नहीं मिली। डीवीसी ने बिजली संकट कम करने के बजाए बढ़ा दिया। दो घंटे पावर कट करने वाला डीवीसी तीन घंटे पावर कट करने लगा। हर दिन शहर में छह से सात घंटे की लोडशेडिंग हो रही है। फॉल्ट के कारण हर दिन आधा से एक घंटे पावर अलग से कट रही है।

धनबाद बना समस्याओं का शहर

> बिजली-पानी की तड़प, सड़क पर यात्रा भी मुश्किल

भास्कर न्यूज.धनबाद

मौसम,बिजली, पानी और यातायात। जनता पर चौतरफा मार पड़ रही है। हर दिन शहर में 6 से 7 घंटे पावर कट रह रहा है। पिछले डेढ़ माह से पानी वन टाइम मिल रहा है। घरों में अंधेरा है और नलों से पानी दूर है। इन मुश्किलों से जूझ रही जनता के लिए यातायात भी आसान नहीं रह गई है। चुनाव के कारण अधिकांश वाहन सड़कों से गायब हो गया है। जो वाहन सड़क पर मौजूद है, वह शाम ढलते ही लोगों से मनचाहा किराया वसूल रहा है।



लोग परेशानी से घिरे हैं।