नए आउटसोर्सिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी
धनबाद . बीसीसीएलबोर्ड की बैठक कोयलानगर में शनिवार को सीएमडी टीके लाहिड़ी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चार नई आउटसोर्सिंग परियाेजना शुरू करने की मंजूरी दी गई। तय हुआ कि ब्लॉक टू, महेशपुर, पीबी एरिया और कतरास में नई आउटसोर्सिंग परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। स्कूलों में शौचालय बनाने के लिए 120 करोड़ रुपए का बजट पास किया गया।
बैठक में सभी निदेशक गण मौजूद थे।