गुरुनानक कॉलेज के प्राचार्य को मातृशोक
गुरुनानक कॉलेज के प्राचार्य प्रो पी शेखर की 80 वर्षीय मां लक्ष्मी प्रसाद का निधन शनिवार की सुबह 3.10 बजे इलाज के दौरान एक नर्सिंग होम में हो गया। स्व. लक्ष्मी प्रसाद चार दिन पहले अपने हाउसिंग कॉलोनी स्थित घर में गिर गईं थीं। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। स्व लक्ष्मी प्रसाद अपने पिछले दो बेटा प्रो पी शेखर और मलेंदू शेखर जो एनटीपीसी में कार्यरत हैं और एक बेटी सुजाता को छोड़ गई है। प्रो पी शेखर के पिता स्वर्गीय भगवान प्रसाद धनबाद में जिला सत्र न्यायधीश रह चुके हैं। इनका अंतिम संस्कार रविवार को गोविंदपुर स्थित खुदिया नदी में संपन्न होगा। शव यात्रा हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास से सुबह 9 बजे निकाला जाएगा। मौके पर प्रो प्रभात कुमार, डॉ संजय प्रसाद आदि ने शोक व्यक्त किया है।
, प्रो गोपाल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत प्रसाद सिंह ने शोक व्यक्त किया है।