पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वे ऑफ वर्क पर कार्यशाला

वे ऑफ वर्क पर कार्यशाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद. सेंटजेवियर्स में शनिवार को वे ऑफ वर्क विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के आंतरिक प्रतिभा की खोज, जागरण, जागृत प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। इस कार्यशाला में सात कोष्ठ थे। प्रत्येक कोष्ठ से कई चक्र में प्रश्न पूछे गए। अंत में निर्धारित प्रश्न का व्यक्तिगत उत्तर दिया गया, जिसके माध्यम से कार्यशाला में उपस्थित लोगों की बुद्धिमता एवं विशेष योग्यता का परीक्षण किया गया। इस कार्यशाला की यह विशेषता थी कि इसमें सभी खुले विचारों से उत्तर दिए, एक-दूसरे के भाव का स्वागत किए। इस संवाद से सभी शिक्षक कुछ कुछ सीखे। कार्यशाला का आयोजन प्राचार्य रवि प्रकाश तिवारी द्वारा किया गया।