पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 दिनों में 30 स्टार प्रचारक पहुंचे

11 दिनों में 30 स्टार प्रचारक पहुंचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{11 दिनों में 30 स्टार प्रचारकों ने जमाया चुनावी रंग

{6 विधानसभा क्षेत्रों में 39 चुनावी सभाएं, भाजपा की तरफ से 19 स्टार प्रचारकों ने झोंकी ताकत, कांग्रेस-जदयू गठबंधन ने उतारे 8 स्टार प्रचारक

आशोककुमार | धनबाद

आसमानमें हेलिकॉप्टर की गड़गड़ाहट। हाथ हिलाते चर्चित खास चेहरे। कभी रोड शो का जलवा तो कभी चुनावी सभा की गूंज। बड़े लोग और उनके बड़े बोल। तालियों के बीच एक झलक पाने की जद्दोजहद। स्टार प्रचारकों की महफिल में चुनावी दंगल का हर रंग दिखा। एक से बढ़कर एक स्टार चुनावी मैदान में उतरे। 11 दिनों तक धनबाद में कुल 39 चुनावी सभाएं हुईं। इस प्रचार वार में 30 स्टार प्रचारकों ने दम दिखाया। सबसे अधिक स्टार प्रचारक भाजपा के पक्ष में उतरे। भाजपा की तरफ से 19 स्टार प्रचारकों ने अपनी ताकत झोंकी। वहीं कांग्रेस जदयू गठबंधन ने 8 स्टार प्रचारक उतारे। भाजपा ने छह विधानसभा क्षेत्रों में 20 स्टार चुनावी सभाएं कराईं तो कांग्रेस-जदयू गठबंधन ने 12 स्टार चुनावी सभाएं की। झामुमो और झाविमो ने भी अंतिम दिनों में दम दिखाया। झामुमो की ओर से 4 झाविमो की तरफ से 3 स्टार चुनावी सभाएं हुईं।

झामुमो की तरफ से शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन ने स्टार प्रचार का मोर्चा संभाला।

नाम क्या किया विधानसभा

सुबोधकांतसहाय सभा धनबाद, झरिया

दिग्विजय सिंह सभा सिंदरी

नीतीश कुमार सभा बाघमारा, धनबाद

प्रदीप बालमुचू सभा झरिया

जीतनराम मांझी सभा झरिया, बाघमारा

तिलकधारी िसंह प्रेसकॉन्फ्रेंस धनबाद

राज बब्बर सभा झरिया, सिंदरी

शकील अहमद सभा झरिया, सिंदरी

विवरण| कांग्रेस-जदयूगठबंधन की तरफ से भी कई स्टार प्रचारक चुनावी मैदान में उतरे। कांग्रेस ने 11 दिनों में 8 स्टार प्रचारकों से प्रचार कराया। दिग्विजय सिंह भी गरजे और राजबब्बर ने भी वाहवाही लूटी। जीतनराम मांझी की सभा को जमकर ताली मिली। सुबोधकांत सहाय ने भी यहां दम लगाया। कांग्रेस-जदयू गठबंधन की तरफ से 12 चुनावी सभाएं आयोजित की गईं। झरिया और बाघमारा विधानसभा सीट पर स्टार प्रचारकों ने अधिक ताकत झोंकी।

{कितने स्टार प्रचारक आए : 8 {चुनावी सभाएं : 12

नाम क्या किया विधानसभा सीट

नरेंद्रमोदी सभा सिंदरी

राजनाथ सिंह सभा धनबाद, बाघमारा

स्मृति सभा निरसा

रघुवर दास सभा झरिया

सरयू राय प्रेस कॉन्फ्रेंस धनबाद

अर्जुन मुंडा सभा झरिया, टुंडी