बाल सुधार गृह पहुंचा बाल संरक्षण आयोग
धनबाद | झारखंडराज्य बाल संरक्षण आयोग की टीम शनिवार को बाल सुधार गृह पहुंची और बच्चों के लिए खेल का सामान, कौशल प्रबंधन का प्रशिक्षण काउंसिलिंग की व्यवस्था करने को कहा। आयोग के सदस्य संजय कुमार मिश्रा ने डीडीसी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य के साथ बैठक की। बैठक में माध्याह्न भोजन की 30 दिनों के अंदर जांच करने, बाल मजदूरों को मुक्त कराने का निर्देश दिया गया। झारखंड का पहला जिला धनबाद है, जहां का प्लेटफॉर्म चाइल्ड फ्रेंडली होगा। चाइल्ड लाइन का शेल्टर होम के रूप में लड़कियों के लिए कस्तूरबा विद्यालय लड़कों के लिए आवासीय विद्यालय गोविंदपुर रहेगा।