पारा शिक्षकों ने दिया धरना
धनबाद|चार माहसे मानदेय नहीं मिलने से क्षुब्ध पारा शिक्षक शिक्षा मित्र ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया। कार्यक्रम झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक शिक्षा मित्र संघ के आह्वान पर हुआ। प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि मानदेय नहीं मिलने से शिक्षक भुखमरी के कगार पर हैं। धरना के माध्यम से 2010 से कार्यरत सभी पारा शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता समाप्त कर सीधे सरकारी शिक्षक के रूप में नियोजित करने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन जितेन दे ने की।
मौके पर मनोज राय, अशोक चक्रवर्ती, धनंजय सिंह, रूपेश कुमार, शंभू कुमार, अशोक कुमार, कौशल कुमार, रीना कुमारी, सुनीता देवी सहित अन्य मौजूद थे।