- Hindi News
- नगर आयुक्त ने जानीं बैंक मोड़ की समस्याएं
नगर आयुक्त ने जानीं बैंक मोड़ की समस्याएं
धनबाद | बैंकमोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के आग्रह पर शनिवार को नगर निगम के आयुक्त सिद्धार्थ शंकर चौधरी क्षेत्र की समस्याएं देखने पहुंचे। अधिकारियों ने बैंक मोड़, धोवाटांड़, मटकुरिया में साफ-सफाई का जायजा लिए। ठेला,खोमचा लगाने वालों को सड़क पर गंदगी नहीं फेंकने की हिदायत दी। निगम आयुक्त ने दुकानदारों को डस्टबिन रखने का निर्देश दिया। गंदगी फैलाने वाले पर जुर्माना लगाने की बात कही। क्षेत्र भ्रमण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों को नियमित सफाई कराने काे कहा। मौके पर उपेंद्र सिन्हा, रमेश प्रसाद, रविंद्र प्रसाद भगत, गोरखनाथ, सुरेंद्र अरोड़ा, सचिव प्रभात सुरोलिया, संदीप मुखर्जी, नितिन पटेल, सुशील सांवड़िया सहित अन्य मौजूद थे।