नंदिनी का नृत्य देख मुग्ध हुए दर्शक
धनबाद | आईएसएम में आयोजित इंडियन मिनरल कांग्रेस के समापन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना नंदिनी घोषाल ने भाव-विभोर करने वाला प्रदर्शन किया। उन्होंने साथियों के साथ भारतीय शास्त्रीय नृत्य की परंपरा के साथ-साथ नए प्रयोगों की भी प्रस्तुति की। उन्होंने अपनी भाव-भंगिमा से लोक कथाओं को मंच पर जीवंत कर दिखाया और चपल फुटवर्क से दर्शकों की खूब वाहवाही पाई। दर्शक मुग्ध होकर उनका प्रदर्शन देखते रहे।