पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज बसंत के रंग में डूबेगा आईएसएम

आज बसंत के रंग में डूबेगा आईएसएम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद |आईएसएम मेंबसंत 2015 का आयोजन रविवार को किया जाएगा। शनिवार को कार्यक्रम में हिस्सा लेने वर्ष 1965 बैच के दर्जनों पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं आईएसएम पहुंचे। इन पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं को आईएसएम के निदेशक डॉ डीसी पाणिग्रही और आईएसएम एलुमिनाई एसोसिएशन के चेयरमैन राहुल गुहा ने 1965 बैंच के पूर्ववर्ती छात्रों शाल और प्रतिक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। बसंत कार्यक्रम की शुरूआत रविवार को सुबह 8 बजे से होगा।



रविवार को दिन भर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही देर शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रविवार के इस कार्यक्रम का आकर्षण का केंद्र इंडियन ऑशियन बैंड और रक्तिम मुखर्जी आदि का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

रंगीन रोशनी से सजाया गया आईएसएम का परिसर।