प्रो ओपी महतो बने परीक्षा नियंत्रक
धनबाद | विभाविने शनिवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ एएम सिद्दिकी का सवा समाप्त करते हुए नए परीक्षा नियंत्रक के रूप में प्रो ओपी महतो को नियुक्त किया है। विवि प्रशासन की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन शनिवार देर शाम को जारी कर दिया गया है।
प्रो ओपी महतो ने बताया कि विवि प्रशासन से पत्र उन्हें मिल गया है। सोमवार को वे पदभार ग्रहण कर लेंगे। बता दे कि बीएड रिजल्ट जारी करने के विवाद को लेकर कुलपति ने डॉ एएम सिद्दिकी पर कार्रवाई किया है।