पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 22 से पिलाई जाएगी पोलियोरोधी खुराक

22 से पिलाई जाएगी पोलियोरोधी खुराक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | 22फरवरी को सभी बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाया जाएगा। जो बच्चें इस दिन पोलियो का खुराक नहीं ले सकेंगे। उनको घर घर जाकर 23 और 24 फरवरी को घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय में हुई शनिवार को बैठक में सिविल सर्जन ने दिया। बैठक में प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि वैक्सीन की कोटा प्राप्त हो गई है। उसे सभी प्राथमिक केन्द्रों पर समय से उपलब्ध करा दिया जाएगा।



उपायुक्त ने कहा कि गत पोलियो ड्रावर में विभिन्न पदाधिकारी बहुत सही तरीके से मॉनीटरिंग किया गया था। उपायुक्त ने सभी चिकित्सा पदाधिकारी और सीडीपीओ को कहा कि ड्राप पिलाते हुए पोलियो के दिन व्हाटसएप पर तस्वीर भेजेंगे।