पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्लावर शो : रंग बिरंगे फूलों से महकी सिंफर की बगिया

फ्लावर शो : रंग-बिरंगे फूलों से महकी सिंफर की बगिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | शनिवारको सिंफर स्टेडियम रंगे-बिरंगे, सुंदर और खुशबूदार फूलों से महक उठा। मौका था सिंफर स्टाफ क्लब द्वारा आयोजित पुष्प प्रदर्शनी की। स्टेडियम में बेहद करीने से गुलाब, गेंदा, डाहलिया, गुलदाउदी, पेजी, पेटुनिया, फ्लॉक्स, कैलेंडुला के फूल लगे हुए थे। गमले में कोलियस, पॉम, फर्न, के कई अॉर्नामेंटल पौधे भी थे। कैक्टस की कई प्रजातियां भी बरबस लोगों को अपनी ओर खींच रही थीं। गमले में सब्जी फल के भी कई पौधे लगे थे। महिला के लिए सलाद की सजावट बेहतर प्रयोग रहा। प्रदर्शनी के आयोजन में मेजर चंदन, वाईके मेश्राम, जीके नंदी, पी रविदास, टीके मंडल और सुशांत दास की सक्रिय भूमिका रही।