अखंड हरिकीर्तन आज से
धनबाद | श्रीश्रीनीलकंठ शिव मंदिर चांदमारी में अखंड हरिकीर्तन रविवार से शुरू होगा। नौ दिनों तक होनेवाले इस कार्यक्रम में कोयलांचल तथा राज्य के प्रसिद्ध व्यासों का सम्मेलन होगा। कार्यक्रम में व्यास ब्रजेश सिंह, धर्मेंद्र यादव, मुकेश रवानी, नथुनी तिवारी, प्रमोद कुमार महंत सहित अन्य कलाकार शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि मंदिर में नियमित रूप से प्रतिदिन पूजा पाठ, हनुमान चालीसा पाठ, वार्षिक अखंड हरिकीर्तन, सावन में प्रत्येक सोमवार को महारूद्राभिषेक, महाशिवरात्रि रामनवमी पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होता है। मंदिर के संस्थापक राम बदन दास ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रमोद कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, अशोक भट्ट, जयमंगल यादव, उपेंद्र सिंह, हनुमान बाबा, जीतेंद्र तिवारी, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य सक्रिय हैं।