पुण्यतिथि पर सत्तो दा को श्रद्धांजलि
धनबाद | धनबादबार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव सत्यनारायण भट्टाचार्य उर्फ सत्तो दा की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर बार के अध्यक्ष कंसारी मंडल, उपाध्यक्ष पीके भट्टाचार्या, स्टेट बार के को-चेयरमैन राधेश्याम गोस्वामी, अधिवक्ता राजदेव भारती, दिलीप चक्रवर्ती, सुनील कुमार सिन्हा, सपन मुखर्जी, पीके घोषाल, पीयूष तिवारी, बबलू पांडेय, अभय कुमार सिन्हा आदि ने सत्तो दा के साथ बीते हुए पलों को विस्तार से रखा। इस मौके पर अधिवक्ता सीएस प्रसाद, सुबोध केशरी, अमित सिंह, सहदेव महतो, टिंकू सिन्हा, पोल्टू दा, पिंकी कुमारी, परमेश्वर बारी, जय प्रकाश दसौंधी, राजदेव भारती, प्रेम प्रकाश उपाध्याय, विनय कुमार पांडेय, सतीशचंद्र झा, मुकेश सिन्हा, सुनील सिंह, जयराम मिश्रा, अश्विनी बोइत्रा, जेपी सिंह, केपी बनर्जी आदि ने सत्यनारायण भट्टाचार्या की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।