गुरुनानकपुरा में लगा हेल्थ कैंप
धनबाद | गुरुद्वारागुरुसिंह सभा ने गुरुनानकपुरा में शनिवार को मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में मोतियाबिंद, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, हाइड्रोसिल अन्य जांच की गई। जांचोपरांत मोतियाबिंद एवं हाइड्रोसिल से पीड़ित रोगियों के आपरेशन किए जाने की भी व्यवस्था की गई थी। शिविर में जांच के अलावा मुफ्त दवा भी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅ जोगिंदर सिंह, डाॅ एसके सिन्हा, डाॅ राकेश इंदर सिंह, डाॅ निर्मल डरोलिया, डाॅ आमिर परवेज, डाॅ दिनेश कुमार भदौरिया, डाॅ विजेंदर, डाॅ अभिजित, डाॅ एमपी ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा।