- Hindi News
- शेरा होजरी के शोरूम केएम ट्रेडर्स का शुभारंभ
शेरा होजरी के शोरूम केएम ट्रेडर्स का शुभारंभ
धनबाद | शेराहोजरी प्राइवेट ने अपने नवनियुक्त वितरक मेसर्स केएम ट्रेडर्स आगरा के होलसेल शो रूम के शुभारंभ किया। इस अवसर पर कंपनी के संस्थापक विश्वनाथ चौधरी र|ेश्वर चौधरी ने बताया कि कम्पनी ने अपना सफर वर्ष 1969 में चौधरी होजरी के नाम से कोलकाता से शुरू किया था। 1977 में शेरा ब्रांड ने पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड एवं पूर्वोत्तर राज्यों में उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रियता हासिल की। उसके बाद शेरा होजरी ने ब्रांड की बढ़ती हुई लोकप्रियता के आधार पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र आदि प्रदेशों के साथ नेपाल में अपने उत्पादों की विस्तृत रेंज शेरा काॅमेट, वेस्ट लांगट्रंक, जिम वेस्ट, ब्रीफ, बरमूडा, लोअर टी-शर्ट के साथ-साथ महिलाओं एवं लड़कियों के लिए शेरा फिटलाइन ब्रा, नूरी ब्रा, पैंटीज, लेगिन्स आदि उत्पादों की एक वृहद श्रृंखला को बाजार में प्रस्तुत किया। श्री चौधरी ने उत्पादों के क्वालिटी के संबंध में बताया कि कंपनी अपने उत्पादों की निर्माण में पुरुषों, बच्चों और महिलाओं की पसंद कर विशेष ख्याल रखा है। इस अवसर पर आगरा एवं आसपास के क्षेत्रों के लगभग 300 खुदरा व्यापारियों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा भारी मात्रा में आर्डर भी बुक कराए।