आरोपी के गिरफ्तारी की मांग
भगतडीह|विश्वकर्मा परियोजनाके वर्कशॉप के समीप हुए गोलीकांड मामले में घायल संजय यादव की प|ी पूनम देवी ने शनिवार को धनबाद के आरक्षी अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। एक पत्र भी सौंपा है। पत्र में कहा कि क्षेत्र में आरोपी खुलेआम घूम रहा है। साथ ही उसे आरोपी की ओर से धमकी भी मिल रही है। कहा है कि वे सब पेशेवर अपराधी हैें। प्रशासन जल्द से जल्द अपराधी को गिरफ्तार करे। वहीं विक्ट्री बस्ती के स्थानीय लोग जिसमें दर्जनों की संख्या में महिलाएं शामिल थी झरिया थाना पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। बताते हैं कि शुक्रवार को विश्वकर्मा परियोजना के वर्कशॉप के समीप शौच करने गई महिला के साथ छेड़खानी की घटना हुई थी। छेड़खानी का विरोध करने पर गोली चलाई गई थी।