पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईएसआई लिपिकों का प्रशिक्षण शुरू

ईएसआई लिपिकों का प्रशिक्षण शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैथन|कर्मचारी राज्यबीमा अस्पताल, मैथन में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शनिवार से शुरू हुआ। इसमें झारखंड के सभी बीमा अस्पतालों के लिपिक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन धनबाद के सिविल सर्जन अरुण कुमार सिन्हा ने किया। उन्होंने कहा कि आज का युग कंप्यूटर का है। इसमें रोज कुछ ना कुछ नई तकनीक का रही हैं, जिस पर हम सभी को काम करना पड़ता है। इसलिए नई तकनीकों के बारे में जानना और उसमें कार्य कैसे किया जाए, यह जानना महत्वपूर्ण है। ईएसआई के प्रभारी निदेशक संजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यशाला में लिपिकों को कैश बुक, सर्विस बुक, बिल आदि के बारे में बताया जाएगा।