पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वयं सेवकों का शांति शिविर

स्वयं सेवकों का शांति शिविर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैथन|डीवीसी एलपी स्कूल, रांची काॅलोनी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ धनबाद जिला का तीन दिवसीय शांति शिविर शुरू हुआ। शिविर का उद्घाटन शनिवार को प्रांत सह कार्यवाही राकेश लाल ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि संघ अच्छे कार्य करने के लिए युवकों को प्रेरित करता है और देश के हित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। विभाग कार्यवाह शिव कुमार मिश्रा ने कहा कि आज देश विभिन्न समस्याओं से गुजर रहा है। हिंदू समाज के विकास से ही देश का नव निर्माण और समाज का विकास संभव है। शिविर में निरसा खण्ड के साथ गोविंदपुर, पूर्वी टुंडी, बाघमारा, तोपचांची, आदि के सदस्यों ने भाग लिया।





शिविर के अायोजन में उदय शर्मा, पिंटू सिंह, विश्वनाथ पाण्डे, समर साव, हरेन्द्र नाल ननकु, पंकज कुमार सिंह आदि का योगदान रहा