टेम्पो चालक छात्रों में मारपीट, दो घायल
झरिया|झरिया चार नंबर स्थित टैक्सी स्टैंड में शनिवार की दोपहर यात्री किराया को लेकर टेम्पो चालक और तीन सवारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में टेम्पो चालक सहित दो लोग घायल हुए। बाद में अन्य टेम्पो चालकों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। बताते हैं कि डिगवाडीह दस नंबर के रहने वाले श्मशाद, अनीश आरीफ नामक दो छात्र धनबाद से डिगवाडीह के लिए टेम्पो से रहे थे। चार नंबर स्टैंड पहुंचते ही चालक ने बोला कि अब टेम्पो आगे नहीं जाएगा। यहीं पर आप लोग गाड़ी खाली कर देंगे। इस पर छात्रों का कहना था कि जब डिगवाडीह बोल कर बैठाए हो तो झरिया में क्यों उतार रहे हो।
किराया नहीं देंगे, लेकिन टेम्पो चालक किराया लेने को लेकर अड़ा हुआ था। इसी बात पर दोनों ओर से कहा सुनी हुई और फिर मामला मारपीट में बदल गया।