- Hindi News
- बायोलॉजी और नन हिंदी में मिलेंगी 2 काॅपी
बायोलॉजी और नन हिंदी में मिलेंगी 2 काॅपी
झारखंडएकेडमिक काउंसिल की ओर से मैट्रिक और इंटर परीक्षा 16 फरवरी से जिले के 161 केंद्रों पर शुरू होगी। दोनों ही परीक्षा में जिले के 66073 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिला शिक्षा विभाग के माध्यम से सभी केंद्राधीक्षकों को रोल शीट और परीक्षा संबंधित मार्गदर्शन उपलब्ध करा दिया गया है। जैक ने स्पष्ट कर दिया है कि इंटर परीक्षा में बॉयोलॉजी और नन हिंदी की परीक्षा में छात्र-छात्राओं को दो-दो उत्तरपुस्तिका मिलेगी। जैक के अनुसार बायोलॉजी परीक्षा के दिन छात्रों को एक ही सिटिंग में बॉटनी और जूलॉजी की परीक्षा ली जाएगी।
छात्र-छात्राओं को दोनों ही परीक्षा के लिए अलग-अलग उत्तर पुस्तिका प्रदान की जाएगी। वहीं एचएल बी और एमबी की परीक्षा में भी छात्र-छात्राओं को दो उत्तरपुस्तिका उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
केंद्राधीक्षकों की
बैठक आज
मैट्रिकऔर इंटर परीक्षा के संचालन को लेकर जिला शिक्षा विभाग की ओर से जिले के केंद्राधीक्षकों की बैठक शुक्रवार को न्यू टाउन हॉल में सुबह 10.30 बजे से आयोजित की गई है। बैठक में केंद्राधीक्षकों को परीक्षा संचालन संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। बता दे कि जैक की ओर से इंटर परीक्षा का प्रश्न पत्र और मैट्रिक परीक्षा का प्रश्न पत्र सह उत्तरपुस्तिका गुरुवार को पहुंच गया है। जिसका भंडारण किसान भवन में किया गया है।