पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ अंबष्ठ बने रीजनल सेंटर के नोडल अफसर

डॉ अंबष्ठ बने रीजनल सेंटर के नोडल अफसर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विभाविकी ओर से धनबाद में खुल रहा क्षेत्रीय कार्यालय की शुरुआत फरवरी के अंत तक कर दी जाएगी। विवि प्रशासन की ओर से इस संबंध में घोषणा कर दी गई है। विवि प्रशासन द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति शुरू कर दी गई है। गुरुवार को पीके राय कॉलेज में हुई अंगीभूत कॉलेज के प्राचार्यों की बैठक में नोडल ऑफिसर का चुनाव किया गया। नोडल ऑफिसर के रूप में पीके राय कॉलेज के दर्शनशास्त्र के एचओडी डॉ एनके अंबष्ठ का चयन किया गया है। बैठक की अध्यक्षता पीके राय कॉलेज के प्राचार्य डॉ डीके वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि नोडल ऑफिसर का प्रस्ताव जल्द ही विवि प्रशासन को भेज दिया जाएगा। साथ ही जल्द ही एसएसएलएनटी कॉलेज की प्राचार्या का आवास रिपेयरिंग करके, रंग रोगन की जाएगी। इसके बाद सेंटर शुरू कर दिया जाएगा।

इसलिए खोला जा रहा है रीजनल सेंटर

विविप्रशासन की ओर से रीजनल सेंटर के प्रस्ताव में कहा गया है कि विवि के 33 कॉलेज धनबाद में संचालित हंै। यानी विवि के कुल आधारभूत संरचना का 50 प्रतिशत धनबाद में ही स्थित है। इसके साथ ही विवि का 60 प्रतिशत छात्र, शिक्षक और कर्मचारी धनबाद के ही हंै। इसके साथ ही धनबाद के प्रत्येक कॉलेजों को अपने कार्यों के लिए विवि आने और कॉलेज जाने में प्रति माह 25 हजार खर्च करना पड़ता है। ऐसे में यहां सेंटर खुलने से इस राशि के खर्च पर रोक लगेगी। इसके साथ ही धनबाद, बोकारो और गिरिडीह के छात्र-छात्राओं को अपने किसी भी तरह के कार्य के लिए हजारीबाग का दौड़ लगाना पड़ता है। इससे भी उन्हें राहत मिलेगी।

विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रशासन ने धनबाद में खुलने वाला रीजनल सेंटर के लिए 27 कर्मचारी नियुक्त करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इनमें एक नोडल ऑफिसर, तीन सेक्शन ऑफिसर, 11 ऑफिस असिस्टेंट, 3 गार्ड और एक स्वीपर को शामिल किया गया है। इसके तहत पहले चरण में 7 कर्मचारियों को नियुक्ति करने संबंधित निर्णय ले लिया गया है।

रीजनल सेंटर के अधीन होंगे जिले के 33 कॉलेज

अंगीभूतकॉलेजों में पीके राय कॉलेज, सिंदरी कॉलेज, आरएसपी कॉलेज, एसएसएलएनटी कॉलेज, कतरास कॉलेज, आरएस मोर, बीएसके मैथन, संबद्ध कॉलेज में कोलफील्ड कॉलेज भागा, राजगंज कॉलेज, बीबीएम , बीएसएस महिला, गुरुनानक, केएसजीएम, बाघमारा, पीएनएम गोमो, डीएवी महिला कॉलेज, अस्थायी संबद्ध कॉलेज महुदा, बीएड कॉलेजों में अल इकरा कॉलेज, तथागत कॉलेज, विश्वेश्वरैया, राजीव गांधी टीचर ट्रेनिंग, रवि महतो मेमोरियल टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, धनबाद टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, बीबीएम टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, प्रांजल बीएड कॉलेज आदि शामिल हैं।



, डीवीटीटी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज में बीआईटी सिंदरी, केके कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज में पीएमसीएच कॉलेज, लॉ कॉलेज में धनबाद लॉ कॉलेज शामिल है।

बैठक में जिले के सभी अंगीभूत कॉलेजों को एक- एक कुर्सी और एक- एक टेबल देने का निर्देश दिया गया। सभी कॉलेजों को कुर्सी और टेबल जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही सेंटर के संचालन के लिए रामधनी सिंह वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से दो स्टील आलमआरा दान दिया जाएगा।

विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से धनबाद स्थित रीजनल सेंटर के लिए छह कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इनमें तीन क्लर्क और तीन चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी शामिल हैं। इनमें पीके राय कॉलेज के प्रधान लिपिक विजय कुमार सिंह, आरएस मोर कॉलेज के लिपिक अनिल कुमार, एक सिंदरी कॉलेज के कर्मचारी और शेष तीन चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों का भी चयन जिले के अन्य अंगीभूत कॉलेजों से की गई है।

विभावि के रीजनल सेंटर में तीन विभाग संचालित होगा। इनमें वित्त विभाग, परीक्षा विभाग एवं प्रशासनिक विभाग शामिल है। प्रत्येक विभाग में फिलहाल एक- एक क्लर्क और एक- एक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी विभाग नोडल ऑफिसर के अधीन होगा।

प्रशासनिक विभाग

{नामांकन, परीक्षा और छात्रों से जुड़ी अन्य गतिविधि

{ फैकल्टी, स्टॉप से संबंधित सभी मामले

{ कुलपति के निर्देश पर किसी भी तरह के आदेश

परीक्षाविभाग

{धनबाद के सभी कॉलेजों के पंजीयन संबंधित मामला

{ परीक्षा फार्म का वितरण और जमा

{ परीक्षा के पूर्व उत्तर पुस्तिकाओ को सेंटर तक पहुंचाना

{ कॉलेजों के बीच एडमिट का का वितरण

{ परीक्षा के बाद संबंधित सेंटर से उत्तर पुस्तिकाओं का उठाव

{ रिजल्ट के बाद कॉलेजों के बीच माक्र्सशीट का वितरण

फाइनांसविभाग

{पंजीयन का फीस जमा करना

{ विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए फीस जमा करना

{ परीक्षा फीस जमा करना

{ कॉलेजों से जुड़ी सभी प्रमाण पत्रों को जमा लेना