- Hindi News
- पार्ट वन में फेल विद्यार्थी कराएंगे अपना मुंडन
पार्ट वन में फेल विद्यार्थी कराएंगे अपना मुंडन
हजारीबाग/धनबाद | विभाविस्नातक पार्ट वन के परीक्षार्थी वीसी की अर्थी निकालकर सांकेतिक विरोध करेंगे। छात्र संगठन एआइडीएसओ के बैनर तले परीक्षार्थियों को फेल करने का विरोध दर्ज किया जाएगा। 12 फरवरी को परीक्षार्थी विवि में अर्थी निकालेंगे और अपना मुंडन कराकर उनके साथ हुई ज्यादती का विरोध करेंगे। परीक्षार्थियों को सब्सीडेयरी विषय में जानबूझकर फेल किए जाने का मामला पुष्ट हुआ है। फेल विद्यार्थियों ने विभावि में 1500 रुपए का शुल्क जमा कर अपनी उत्तर पुस्तिका का नकल निकवाया और वीसी को आावेदन दिया। इस मामले को परीक्षा पर्षद में रखा गया था। प्रथम दृष्टया कापियों में दिए गए नंबर को गलत पाया गया है। आवेदन करनेवाले विद्यार्थी को पास मार्क्स देकर मामला शांत करने का ऑफर दिया गया है। इधर, विद्यार्थियों ने परीक्षा विभाग के ऑफर को अस्वीकार करते हुए आंदोलन करने का निर्णय ले लिया।
विद्यार्थियों की मांग है कि उन्होंने पास करने की याचना नहीं किया है। उनकी मांग है कि मूल्यांकन में ज्यादती की गई है। ऐसे शिक्षकों की पहचान कर उन्हें दंडित करें और जिन परीक्षार्थियों को फेल किया गया है उनकी काॅपियों का फिर से मूल्यांकन किया जाए।