- Hindi News
- गौतम बुद्ध बीएड कॉलेज में तीन छात्राएं बनीं टॉपर
गौतम बुद्ध बीएड कॉलेज में तीन छात्राएं बनीं टॉपर
धनबाद|बीएड 2012-13सत्र के जारी परिणाम के अनुसार गौतम बुद्ध बीएड कॉलेज में छात्राओं ने बाजी मारी है। 86.4 प्रतिशत अंक हासिल कर महज़बी, नीतू और प्रियंका टॉपर बनी हैं। जय मंगल पांडेय ने 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। मो मकसूद आलम 85 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने रिजल्ट को उत्साहजनक बताया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत ने रंग लायी है।