एसेल उत्सव का आयोजन
धनबाद|श्रीराम प्लाजाअवस्थित एसेल स्पोकेन इंग्लिश इंस्टीच्यूट ने अपना वार्षिक सफलता समारोह एसेल उत्सव 2015 का आयोजन गुरुवार को काफी धूम-धाम से किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बैंक मोड़ चैंबर के अध्यक्ष सुरेंद्र अरोड़ा और प्रभात सुरोलिया उपस्थित हुए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की ओर से एक से बढ़ कर एक प्रतियोगिता आयोजित की गई। संस्थान के संचालक रविंद्र सिंह ने बताया कि संस्थान 13 वर्षों से भारत में और 11 वर्षों से धनबाद में छात्र-छात्राओं, गृहणियों और प्रोफेशनल को अंग्रेजी सीखा रहा है। कार्यक्रम में शिक्षक प्रभात कर्ण, देवराज सिंह आदि मौजूद थे।