पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोल का किया इस्तेमाल, तो केस

पोल का किया इस्तेमाल, तो केस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|बिजली विभागअपने पोल का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। विभाग ने इस बाबत तैयारी शुरू कर दी है। विभाग वैसे लोगों की सूची तैयार कर रहा है, जो बिजली की पोल का इस्तेमाल अपने कारोबार या निजी हित में कर रहे हैं। विभाग की सूची में केबल ऑपरेटर और जेनरेटर लाइन देने से जुड़े लोग शामिल हैं।

विभाग ने बताया कि बिजली की पोल का इस्तेमाल अन्य कोई नहीं कर सकता। शहर में कई जगहों पर पोल का इस्तेमाल केबुल ऑपरेटर और जेनरेटर लाइन कारोबारी अपने तार को ले जाने में कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ विभाग ने एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।