- Hindi News
- बिजली विभाग की छापेमारी में 104 पर एफआईआर दर्ज
बिजली विभाग की छापेमारी में 104 पर एफआईआर दर्ज
बिजलीविभाग ने गुरुवार को बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। विभाग ने दनादन 467 जगहों पर छापेमारी की। विभाग ने 104 जगहों पर बिजली चोरी की पकड़ी। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कराया और 11.80 लाख जुर्माना वसूला। विभाग को सबसे अधिक सफलता धनबाद और चास डिवीजन में मिली। धनबाद डिवीजन में विभाग ने 131 जगहों पर छापेमारी कर 24 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। वहीं, चास डिवीजन में 66 जगहों पर छापे पड़े और 23 मामले दर्ज किए गए। विभाग ने आगे भी चोरों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।
डिवीजन रेड एफआईआर जुर्माना (लाख में)
धनबाद131 24 2.22
गोविंदपुर 54 08 0.71
निरसा 54 14 1.00
झरिया 87 12 1.28
चास 66 23 2.87
लोयाबाद 44 12 2.50
तेनुघाट 31 11 1.22