आक्रोशित परिजनों ने किया जमकर हंगामा
बलियापुरकरमाटांड़ की बहू और बाघमारा जमुआटांड़ की बेटी लक्ष्मी देवी का प्रगति नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके पति राजेश रवानी परिजनों ने गुरुवार की सुबह को इलाज के लिए महिला को नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। चिकित्सकों की माने तो लक्ष्मी को गर्भधारण करने में दिक्कत थी। इसका नियमित तौर इलाज जांच होती थी। गुरुवार की सुबह चिकित्सकों की सलाह के मुताबिक लक्ष्मी को नर्सिंग होम में लाया गया। लक्ष्मी को स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. साधना की देख-रेख में जांच आदि करा ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया। वहां मरीज के कपड़े अादि को बदला गया। परिजनों की माने तो ओटी में डाॅ. साधना ने लक्ष्मी को एक इंजेक्शन लगाया। चंद मिनटों में ही लक्ष्मी बेहोश हो गई, तो उसे होश नहीं आया।
आईसीयूमें किया गया भर्ती|परिजनों केमुताबिक डाॅ. साधना ने आॅपरेशन थियेटर से दो-तीन घंटे बाद बाहर निकल कर बताया कि मरीज को हार्ट अटैक हुआ है। उसे आईसीयू में शिफट किया जा रहा है। दोपहर करीब 1 बजे लक्ष्मी को आईसीयू में ले जाया गया। इसके बाद दोपहर के 1.30 बजे डाॅ. साधना ने परिजनों को बताया कि मरीज की मौत हो गई है।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामा की सूचना पाकर सरायढेला पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। बावजूद लोगो की भीड़ जुटती गई और परिजनों ने प्रबंधन द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने की लिखित शिकायत सरायढेला थाने को दी। पुलिस ने शव को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है।
^महिला का 7 वर्षों से गर्भधारण संबंधी परेशानी का इलाज चल रहा था। चिकित्सक द्वारा आॅपरेशन थियेटर में एक इंजेक्शन देने के बाद हर्ट अटैक हो गया। संभवत: पहले से महिला को हर्ट संबंधी रोग रहा हो, जिसकी जानकारी महिला को नहीं रही होगी। चिकित्सकों ने महिला को बचाने का हर संभव प्रयास किया। इसे इलाज में लापरवाही नहीं कहा जा सकता है। शव का पोस्टमार्टम होने से सच्चाई सामने जाएगी।’’ -जयप्रकाशखेतान, प्रोपराइटर,प्रगति नर्सिंग होम
प्रगति नर्सिंग होम मंे महिला की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।