बैंकों को 1920 करोड़ रुपए का लक्ष्य
धनबाद | धनबादके बैंकों के लिए वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दी गई है। गुरुवार को राज्य स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में भी योजना को स्वीकृति मिल गई। इस योजना के तहत 440 करोड़ रुपए कृषि क्षेत्र शेष राशि अन्य मद के लिए स्वीकृत किया गया है। प्राथमिक गैर प्राथमिक क्षेत्र के साथ सरकारी योजनाओं पर राशि खर्च किए जाएंगे। जिला अग्रणी प्रबंधक सुबोध कुमार ने बताया कि शीघ्र ही बैंकों के लिए अलग-अलग लक्ष्य तय कर दिए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2014-15 में धनबाद के बैंकों का लक्ष्य 1902 करोड़ रुपए था।