सीबीआई के एएसपी का बयान दर्ज
धनबाद | रिश्वतखोरीके मामले में सीबीआई कोलकाता के एएसपी एनएमपी सिन्हा ने गुरुवार को धनबाद की अदालत में बयान दिया। सिन्हा ने अपने बयान में प्राथमिकी का समर्थन किया। सीबीआई की ओर से सीनियर पीपी कपिल मुंडा ने गवाह को प्रस्तुत किया। बचाव पक्ष से अधिवक्ता शहनवाज ने प्रतिपरीक्षण किया। सीबीआई ने डीजीएमएस के पूर्व निदेशक कैप्टन बीएन सिंह को एक लाख रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। संजीव मित्रा को रिश्वत लेने में सहयोग करने के आरोप में पकड़ा गया था। इस मामले में सीबीआई ने 12 मई 1995 को प्राथमिकी दर्ज की थी। सीसीएसओ के डिप्टी मैनेजर एसके मिश्रा ने सीबीआई में लिखित शिकायत की थी। अनुसंधानकर्ता एनएमपी सिन्हा ने 30 दिसंबर 1996 को दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट सौंपी थी।